हरिद्वार कांग्रेस का प्रदर्शन, विधानसभा सत्र अवधि बढ़ाने की मांग
हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के विरोध में ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने राज्य विधानसभा सत्र की कम अवधि, कानून-व्यवस्था, पेयजल संकट और आपदा पीड़ितों के पुनर्वास जैसे मुद्दे उठाए।
यह भी पढ़ें – तस्करी कोडीन कफ सिरप की और खेल करोड़ों के हवाला के पैसे का
जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी सरकार में अन्य राज्यों की तुलना में उत्तराखंड विधानसभा के सत्र कम समय के लिए बुलाए जाते हैं, जिससे महत्वपूर्ण विषय सदन में नहीं उठ पाते।
जिला हरिद्वार ग्रामीण अध्यक्ष बालेश्वर सिंह और पूर्व अध्यक्ष ओपी चौहान ने कहा कि प्रदेश के 70 विधायकों को अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े प्रश्न सदन में रखने और सरकार से जवाब लेने का पर्याप्त समय मिलना चाहिए।
पूर्व जिला हरिद्वार ग्रामीण अध्यक्ष राजीव चौधरी और पूर्व प्रदेश महासचिव वरुण बालियान ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति कमजोर होने तथा वन्यजीव हमलों से बढ़ी मानवीय क्षति पर चिंता जताई। वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा और जिला पंचायत सदस्य संजय सैनी ने कहा कि हर घर नल योजना के बावजूद कई क्षेत्रों में पेयजल संकट बना हुआ है और पिछले साल आई आपदाओं के पीड़ितों का पुनर्वास अब तक अधूरा है।
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा और वरिष्ठ नेता पूनम भगत ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के अधीन अधिकांश विभाग होने के बावजूद विधानसभा में जनता से जुड़े सवालों के जवाब देने में सरकार असहज दिखती है। वहीं जिला महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव और एससी ग्रामीण जिलाध्यक्ष तीर्थपाल रवि ने बजट सत्र कम से कम तीन सप्ताह तक चलाने की मांग रखी।
ज्ञापन सौंपने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष ज्वालापुर अंकित चौहान, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू द्विवेदी, बलराम गिरी कड़क, रचना शर्मा, वीरेंद्र श्रमिक, हिमांशु गुप्ता, अजय गिरी, नितिन तेश्वर, अरुण चौहान, आशीष पंवार, सत्यपाल शास्त्री, कैलाश प्रधान, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।


More Stories
राष्ट्रीय लोक दल का गढ़वाल मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन में 2027 की ललकार
Dhami सरकार ने दायित्व्य धारियों की नई सूची की जारी
Haridwar News: कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की ग्रामीण में बढ़ी सक्रियता पर पार्टी के भीतर उठे सवाल