उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ० राकेश कुमार द्वारा अवगत कराया गया है
कि आयोग की आगामी परीक्षाओं की शुचिता एवं गोपनीयता के दृष्टिगत निम्न आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं:-
आगामी समस्त परीक्षाओं को सम्पन्न कराने हेतु नई टीम तैनात की गई है। परिसर में पुलिस / ईण्टेलीजेन्स विभाग द्वारा स्थापित की गई कड़ी सुरक्षा के बीच उक्त टीम द्वारा नये सिरे से प्रश्न बैंक तैयार कराये जा रहे हैं
तथा उक्त के आधार पर निर्मित प्रश्न-पत्रों के अनुसार ही पटवारी / लेखपाल परीक्षा – 2022 को 12 फरवरी, 2023 पी०सी०एस० मुख्य परीक्षा -2021 को दिनांक 23 से 26 फरवरी,
2023 एवं वन आरक्षी परीक्षा- 2022 को दिनांक 09 अप्रैल, 2023 को आयोजित किया जाएगा
वर्तमान में गतिमान सभी चयन परीक्षाओं के सम्बन्ध में हर पहलू को ध्यान में रखते हुए परीक्षावार विस्तृत आन्तरिक
जाँच रिपोर्ट तैयार कर एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आदेशित कर दिया गया है.
आयोग द्वारा उक्त आन्तरिक रिपोर्ट तथा पुलिस आख्या के आधार पर समग्र विचारोपरान्त अग्रेतर निर्णय लिया जाएगा.


More Stories
नया उदासीन अखाड़ा- नहीं सुलझा विवाद, राज्य सरकार से जांच की उठी मांग
कांवड़ मेला-2026 – 30 जुलाई से 11 अगस्त तक बंद रहेगे स्कूल
Haridwar Kumbh 2027 नया उदासीन अखाड़े के दो गुट आमने-सामने