Friday नकरौंदा जीरो पॉइंट के पास 04 बच्चे दोपहर में स्नान करनेथे।
जिसमें से मात्र 02 बच्चे ही वापस आए है। मौके पर रवाना होने पर चीता पुलिस द्वारा बताया गया कि शेष 02 बच्चों के कपड़े नदी के किनारे मिले हैं।
आशंका है कि दोनों बच्चे नदी में डूब गए हैं। एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम को तत्काल कॉन्स्टेबल दरमान सिंह के हमराह मय उपकरणों के घटनास्थल हेतु रवाना किया गया।
घटनास्थल पर पहुंच टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन आरम्भ किया।डीप डाइवर मातबर को गहन सर्चिंग हेतु पानी की गहराई में भेजा गया।
देर रात होने के कारण टीम को सर्च ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आ रही थी।
परन्तु तमाम मुश्किलातों को दरकिनार कर एसडीआरएफ के डीप डाइवर मातवर द्वारा दोनों बच्चों के शव को गहराई से बरामद कर बाहर निकाला गया



More Stories
खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट
Minister Rekha Arya मामले में 10 सदस्यीय एसआईटी गठित, ऑडियो और दस्तावेजों की होगी फॉरेंसिक जांच
Food Sefty department की विश्वविद्यालय और शिक्षण संस्थानों पर छापेमारी की कार्यवाही