हरिद्वार- (अरुण शर्मा)। रविवार को हरिद्वार के सर्वानन्द घाट पर शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी की रिहाई के लिये माँ बगलामुखी का यज्ञ कर पदयात्रा शुरू की।
दिल्ली पहुंच संत जितेंद्र नारायण त्यागी की रिहाई तक गाँधी की समाधि पर आमरण अनशन करेंगे।
वीओ- रविवार को हरिद्वार गंगा तट से संतों का एक कारंवा दिल्ली की ओर चला।
इस पद यात्रा में हिमाचल प्रदेश के आये दिव्यांग योगी ज्ञाननाथ व प्रज्ञाचक्षु स्वामी कृष्णानंद के नेतृत्व में महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी,महामंडलेश्वर साध्वी अन्नपूर्णा भारती,स्वामी अमृतानंद,
यति सत्यदेवानंद,स्वामी श्यामचैतन्य गिरी व स्वामी संतराम आदि संत पदयात्रा के रूप में आज से आंठवे दिन दिल्ली पहुँच जाएंगे।
यति नरसिंहानंद ने कहा कि हिंदुओं की इस दुर्दशा के लिए गांधी जिम्मेदार है इसलिए जितेंद्र त्यागी की रिहाई तक आमरण अनशन करेंगे।
यति ने दावा किया कि इस पदयात्रा को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रो से होकर निकलेगी।



More Stories
खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट
Minister Rekha Arya मामले में 10 सदस्यीय एसआईटी गठित, ऑडियो और दस्तावेजों की होगी फॉरेंसिक जांच
Food Sefty department की विश्वविद्यालय और शिक्षण संस्थानों पर छापेमारी की कार्यवाही