राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) के क्षेत्र कार्यवाह शशिकांत दीक्षित के आकस्मिक निधन हो गया।
शशिकांत दीक्षित पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे तथा दिल्ली स्थित अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।
उत्तराखंड के कार्यवाहक सीएम सहित तमाम बड़े नेताओं ने उनके निधन पर दुःख व्यक्त किया और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व परिवार तथा संगठन को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
शशिकांत दीक्षित के निधन पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने गहरा शोक प्रकट किया।
अग्रवाल ने कहा है कि स्वर्गीय शशिकांत दीक्षित ने जीवन पर्यंत राष्ट्र विचारों से ओतप्रोत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्य में स्वयं को समर्पित कर दिया।
उन्होंने कहा है कि शशिकांत दीक्षित की कमी हमेशा रहेगी परंतु उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर हम इस राष्ट्र को परम वैभव की दिशा में आगे बढ़ा सकते हैं।


More Stories
उत्तराखंड में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”
SIR in Uttrakhand – 15 सितंबर नहीं, 3 अक्टूबर को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
नगर निगम भूमि घोटाला से जुड़े IAS और PCS अधिकारी को मिली नियुक्ति