5 June Environment Day पौधारोपण के साथ प्रदेशभर में चला मतदाता जागरूकता अभियान,हरेला पर्व तक चलेगा अभियान
प्रदेश के सभी पोलिंग बूथों पर होगा पौधारोपण, 2 लाख पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया।
देहरादून।5 June Environment Day मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम के निर्देश पर प्रदेश भर में 5 June Environment Day से वृहद पौधारोपण एवं मतदाता जागरुकता अभियान की शुरुआत हुई।
सभी जनपदों में जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी/ नोडल स्वीप सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं पोलिंग बूथों पर बीएलओ की अगुवाई में पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर मतदान की शपथ लेने के साथ ही सभी ने अपने पौधे की सुरक्षा एवं देखभाल की शपथ भी ली।
अभियान के शुभारंभ पर प्रदेशभर में लगभग 16 हजार पौधे लगाए गए, वहीं हरेला पर्व तक प्रदेश के सभी पोलिंग बूथों सहित अन्य सरकारी भवनों में 2 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी एवं सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तु दास सहित सचिवालय एथलेटिक्स क्लब के सदस्यों ने सचिवालय परिसर में रुद्राक्ष, नीम सहित अन्य पौधे लगाते हुए मतदान की शपथ भी ली।
उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेशवासियों को पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि पौधरोपण अभियान से जुड़े सभी प्रमुख विभागों के अधिकारियों के सहयोग से पौधारोपण अभियान के साथ ही मतदाता जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।
मतदाता जागरुकता एवं पौधारोपण अभियान 5 June Environment Day से जुलाई माह में हरेला पर्व तक चलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में 11 हजार 700 से अधिक पोलिंग बूथ हैं, इस अभियान में प्रत्येक पोलिंग बूथ पर 10 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा जाएगा।
प्रत्येक पोलिंग बूथ पर सबसे बुजुर्ग, नए एवं महिला मतदाताओं से पौधारोपण कराया जाएगा।
इस अभियान में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि पौधारोपण के बाद उन पौधों की देखभाल के लिए भी सम्बंधित लोगों से सहयोग लिया जाएगा।


More Stories
Haridwar Kumbh Mela 2027 सौंदर्यीकरण, सुरक्षा और सुविधाओं पर फोकस
Rera पोर्टल से जुड़ेगा मानचित्र स्वीकृति सिस्टम, अवैध निर्माण पर सख्ती के संकेत
Uttrakhand Board Result – 10th और 12th का रिजल्ट आज होगा जारी