हरिद्वार। लोकसभा चुनाव में अगर आपको किसी प्रत्याशी से आचार संहिता के संबंध में किसी तरहंकी कोई शिकायत है तो आपके लिए यह ऐप कारगर साबित होंगे।
चुनाव आयोग ने इस बार cVIGIL ऐप तैयार किया है जिसमे यह सुविधा आम मतदाता को मिल सकेगी।
ख़ास खबर संतों ने हरिद्वार सीट पर लिया बड़ा फैसला
इस ऐप के माध्यम से आप एक फोटो या वीडियो चुनावी गड़बड़ियों को रोकने में कारगार साबित हो सकता है।
ऐप पर फोटो और वीडियो डाले जाने के 100 मिनट के भीतर भीतर चुनाव आयोग एक्शन लेगा।
चुनाव आयोग की टीम 100 मिनट के अंदर लोकेशन ट्रेस करके उस जगह पर पहुंच जाएगी जहां से शिकायत की गई है
आप सी-विजिल सिटीजन मोबाइल ऐप Google Play स्टोर से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव आयोग द्वारा चुनाव में किसी भी तरह के गैर-कानूनी काम को रोकने के लिए cVIGIL नाम का एक ऐप बनाया है।
अगर कोई भी शख्स ये देखता है किसी भी प्रत्याशी, पार्टी या अन्य व्यक्ति की ओर से पैसा बांटना, रिश्वतखोरी, मुफ्त उपहार, शराब वितरण, अनुमत समय से देर तक लाउडस्पीकर बजाने जैसे कार्य किए जा रहे है या फिर ऐसा कोई भी काम जो चुनाव आचार संहिता को तोड़ रहा है।
तो cVIGIL ऐप के जरिए तुरंत शिकायत की जा सकती है। शिकायत में नागरिक टेक्स्ट मैसेज, लाइव फोटो, या वीडियो को कैप्चर कर की जा सकती है।



More Stories
दीपावली पर CM धामी की कर्मचारियों को बड़ी सौगात, 30 दिन के बोनस को मंजूरी
भूपतवाला की जनसमस्याओं को लेकर जनता दरबार पहुंचे नितिन यादव, डीएम के नाम सौंपे ज्ञापन
Haridwar Kumbh 2027 से पहले धर्मनगरी का मेकओवर! एक रंग एक रूप में दिखेगा शहर