हरिद्वार। अगर आप अगले दो दिन हरिद्वार में मां मनसा देवी और चंडी देवी के दर्शन के लिए आ रहे हैं तो आप केवल पैदल यात्रा से ही माँ के दर्शन कर सकते हैं।
क्योंकि अगले कुछ दिन के लिए दोनों ही मंदिरों में रोप वे को बंद करने का निर्णय लिया गया है।
खास खबर – खिलाड़ियों के लिए सरकार की अच्छी योजना, मिलेंगे 1500 रुपये महीना
दरअसल रोपवे के मेंटेनेंस के लिए यह निर्णय लिया गया है जिसमें 9 जुलाई से 12 जुलाई तक मनसा देवी मंदिर के रोपवे को बंद रखा जाएगा।
जबकि चंडी देवी मंदिर के रोपवे को 15 जुलाई से 18 जुलाई तक के लिए बंद किया गया है।
उषा ब्रेकों के महाप्रबंधक मनोज डोभाल ने बताया कि मंशा देवी मंदिर और चंडी देवी मंदिर के रोप वे को मेंटिनेंस के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक6 महीने में तीन दिन के लिए यह व्यवस्था लागू की जाती है।



More Stories
खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट
Minister Rekha Arya मामले में 10 सदस्यीय एसआईटी गठित, ऑडियो और दस्तावेजों की होगी फॉरेंसिक जांच
International Film निर्माताओं के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात