चमन लाल महाविद्यालय के 10 छात्र बने सेना का हिस्सा, अग्निवीर भर्ती में 9 और टेरिटोरियल आर्मी में 1 का चयन
लंढौरा/हरिद्वार। चमन लाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय (स्वायत्त) के विद्यार्थियों ने एक बार फिर रक्षा सेवाओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हाल ही में घोषित भारतीय थल सेना अग्निवीर भर्ती के अंतिम परिणाम में महाविद्यालय के 9 विद्यार्थियों का चयन हुआ है, जबकि एक छात्र का चयन टेरिटोरियल आर्मी में हुआ है।
अग्निवीर भर्ती में चयनित विद्यार्थियों में रोहित कुमार, सागर धीमान, नवीन कुमार, अनिवेश कुमार, हिमांशु गुप्ता, विनीत, आर्यन राणा, मोहम्मद कैफ और मोहम्मद उजैर शामिल हैं। इनमें मोहम्मद उजैर को छोड़कर सभी विद्यार्थी राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) से जुड़े रहे हैं। वहीं कैडेट सौरभ सिंह ने टेरिटोरियल आर्मी में चयन प्राप्त कर
महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील उपाध्याय और एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. अपर्णा शर्मा ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में महाविद्यालय के 25 छात्र-छात्राएं सेना, नौसेना, वायुसेना, टेरिटोरियल आर्मी और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) सहित विभिन्न रक्षा एवं अर्धसैनिक बलों में
चयनित हो चुके हैं। यह उपलब्धि संस्थान में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना को दर्शाती है।
महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामकुमार शर्मा ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि चयनित युवाओं और उनके अभिभावकों का आगामी
समारोह में सार्वजनिक सम्मान किया जाएगा।
वहीं समिति के सचिव डॉ. अरुण हरित ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे भविष्य की चुनौतियों और अवसरों के लिए अभी से तैयारी जारी रखें, ताकि
अग्निवीर सेवा अवधि पूर्ण होने के बाद भारतीय सेना अथवा अन्य अर्धसैनिक बलों में स्थायी अवसर प्राप्त कर सकें। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों से भी इन युवाओं की उपलब्धियों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।


More Stories
कांवड़ मेला 2026 सकुशल संपन्न होने पर डीएम-एसएसपी का सम्मान
Olympics 2036 की मेजबानी के लिए मंत्री रेखा आर्या ने उठाई कांवड़
कांवड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, व्यवस्थाओं पर कांवड़िए बोले Thankyou Dhami ji