हरिद्वार। लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस में भले ही उत्साह हो लेकर हरिद्वार कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
ख़ास खबर पढ़ाई के साथ कमाई भी, धामी सरकार ला रही नई योजना
उत्तराखंड की पांचों सीटों पर पटखनी खाने के बाद हरिद्वार कांग्रेस में सतपाल ब्रह्मचारी के सोनीपत से चुनाव जीतने का उत्साह तो है लेकिन इस उत्साह के बीच गुटबाजी भी खुल कर दिखाई दे रही है।
एक तरह ब्लॉक अध्यक्ष जतिन हांडा ने हरिद्वार में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों से हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की है।
तो दूसरी ओर अमन गर्ग को महानगर अध्यक्ष बनाए जाने और सतपाल के स्वागत में लगे पोस्टर बैनर से यशपाल आर्य गायब दिखाई दिए।
पोस्टर से यशपाल का फोटो न होना उनके समर्थकों को किसी भी तरह से उचित नहीं लग रहा है।
हालंकि कुछ पोस्टर और बैनर पर जरूर यशपाल आर्य की फोटो लगाई गई है लेकिन कई पोस्टरों से उनकी तस्वीर का न लगाना पार्टी के भीतर की स्थिति को सड़क पर ला रहा है।
यशपाल समर्थक इसे पार्टी के भीतर दलित नेता की जानबूझ कर की जाने वाली उपेक्षा बता रहे है। हालंकि इस मामले में अभी खुलकर कोई भी नेता सामने नहीं आ रहा है।
लेकिन जब नए महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग से इस बाबत पूछा गया तो उन्होंने इस मामले कोई जानकारी न होने की बात कही।



More Stories
खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट
Minister Rekha Arya मामले में 10 सदस्यीय एसआईटी गठित, ऑडियो और दस्तावेजों की होगी फॉरेंसिक जांच
Ankita Bhandari को लेकर राजधानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च