Union Budget 2026 को लेकर प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है।
भाजपा सरकार में राज्यमंत्री सुनील सैनी ने इस बजट को बजट युवा शक्ति संचालित बजट बताते हुए इसे गरीब, शोषित व वंचित समुदायों पर विशेष ध्यान के सरकार के संकल्प पर जोर देने वाला बताया।
पहला कर्तव्य है आर्थिक वृद्धि को तेज करना व बनाए रखनादूसरा कर्तव्य है।
खास खबर – अगले दशक में खेलो का नया हब होगा भारत
लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना और उनकी क्षमता का निर्माण करना,तीसरा कर्तव्य सबका साथ सबका विकास के विज़न से जुड़ा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में प्रस्तुत वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट “विकसित भारत@2047” के संकल्प को गति देने वाला है।
जिसमें गरीब, किसान, महिला और युवा सहित समाज के हर वर्ग के सशक्तिकरण का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत किया गया है।
उन्होंने इस union Budget 2026 में आर्थिक विकास, सामाजिक कल्याण, बुनियादी ढांचा और भविष्य की प्राथमिकताओं पर सरकार की दिशा स्पष्ट की गई।
ये बजट वर्तमान के सपनों को साकार करता है और भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव को सशक्त करता है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक सशक्त कदम है।
लोकल से ग्लोबल की सोच को आगे बढ़ाते हुए यह बजट समावेशी विकास का स्पष्ट संदेश देता है। यह बजट रिफॉर्म से परफॉर्म की ओर बढ़ते भारत की झलक प्रस्तुत करता है।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में पर्वतीय क्षेत्रों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए युवा, महिला सशक्तिकरण, आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य और स्वरोज़गार पर विशेष बल दिया गया है।

More Stories
जन जन की सरकार जन जन के द्वार शिविर में दिखा लोगों का उत्साह
Ankita Bhandari Case – कांग्रेस ने सीबीआई जांच पत्र सार्वजनिक करने की मांग
Samajvadi Party – हरिद्वार के संत पर दांव खेल खोई जमीन तलाशने की कोशिश