September 25, 2026

24x7breakingpoint

Just another WordPress site

Thousand of pilgrimage come to take blessings in Gughal Fair Haridwar

गुघाल मेले में पहुंच रहे हजारों लोगों ने लिया सिद्ध पीठ गोगा माड़ी का आशीर्वाद

 

हरिद्वार। ज्वालापुर के पांडे वाला मैदान में श्री पंचायती धड़ा फिराहेडियान के तत्वाधान में आयोजित चार दिवसीय गुघाल मेले के तीसरे दिन.गुरुवार को मेले में आए हजारों लोगों ने प्राचीन सिद्ध पीठ गोगा म्हाडी पर पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर गोगा महाराज जी का आशीर्वाद लिया।

आपको बता दें कि शास्त्रों एवं पंचांगो में गुघाल मेले में त्रयोदशी तिथि पर पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना करने एवं मनोकामना पूर्ण होने पर झंडा निशान चढ़ाने का बड़ा महत्व बताया गया है जिसके चलते गुरुवार को मेले में सुबह से ही दूर दराज से आए श्रद्धालु भक्तों द्वारा प्रसाद चढ़ाने वालों की भारी भीड़ उमड पड़ी।

Thousand of pilgrimage come to take blessings in Gughal Fair Haridwar इस अवसर पर दूर दराज के गांवों एवं अन्य कस्बों से आये श्रद्धालु भक्तों ने व्यवस्था अनुसार लाइन में पंक्तिबद्ध खड़े होकर बारी-बारी से दर्शन करते हुए गोगा महाराज जी का आशीर्वाद लिया।

इस इस दौरान महिलाओं एवं बच्चों ने मेले में इलेक्ट्रॉनिक झूलो का भरपूर आनंद लेते हुए मेले में टिक्की, चाट, गोलगप्पे,

Thousand of pilgrimage come to take blessings in Gughal Fair Haridwar आइसक्रीम एव जलेबी का जमकर स्वाद लिया तो वहीं, महिलाओ ने गृह उपयोगी सामान साज सज्जा एवं सौंदर्य प्रसाधन सामग्री की जमकर खरीदारी की।

इस दौरान लोगों ने गुघाल मेले के अवसर पर सर्वाधिक बिकने वाले मुख्य फल चकोतरा की भी जमकर खरीद ओमेले में देर रात तक राजनीतिक दलों से जुड़े जनप्रतिनिधियों एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी पहुंचकर पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर गोगा महाराज का आशीर्वाद लिया।

Thousand of pilgrimage come to take blessings in Gughal Fair Haridwarआशीर्वाद लेने वालों में कांग्रेस के प्रखर राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा, रानीपुर विधायक आदेश चौहान हरिद्वार नगर निगम की मेयर किरण जैसल पूर्व मेयर मनोज गर्ग, पूर्व अध्यक्ष प्रेस क्लब, हरिद्वार वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज सैनी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी, गंगा सभा के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप झा,

वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्री श्रीकांत वशिष्ठ, पत्रकार अविक्षित रमन भाजपा नेता अंकुर पालीवाल आदि अन्य लोग मुख्य रूप से शामिल रहे।

इस दौरान मेले में आए अतिथियों का स्वागत करने वालों में धड़ा पंचायत के अध्यक्ष सचिन कौशिक मंत्री उमाशंकर वशिष्ठ मेला संयोजक महेश तुम्बडिया कोषाध्यक्ष अनिल कौशिक उपाध्यक्ष सुधीश

श्रोत्रिय उमेश कौशिक अरुण श्रोत्रिय मधुकांत श्रोत्रिय चिराग वशिष्ठ प्रदीप निगारे रमाकांत मौलातिये निर्मल गोस्वामी रमाकांत जोशी अनिरुद्ध वशिष्ठ प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

About The Author