हरिद्वार। भंडारे से सांसद की चप्पल हो गई चोरी।
हरिद्वार की उपनगरी कही जाने वाली कनखल स्थित कपिल वाटिका में आयोजित भंडारे में यह घटना घट गई।
जिसके बाद सांसद मोहदय को बिना जूते के ही वहा से रवाना होना पड़ा।
यह भी पढ़े – प्रयाग कुंभ से पहले अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष पद पर खींचतान, रविन्द्रपुरी के साथ 9 अखाड़े
दरअसल हरिद्वार के आश्रम अखाड़ों में प्रतिदिन भंडारों का आयोजन होता है जिसमे आमजन के साथ साथ खास मेहमान भी भोजन प्रसाद ग्रहण करते है।
सोमवार को सोमवती अमावस्या पर कपिल वाटिका में सिद्धपीठ धाम मेंहदीपुर के द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया था।
जिसमे हरिद्वार के कई जानेमाने संतों के साथ साथ कई राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग भी शामिल हुए।
1008 डॉक्टर नरेशपुरी जी महाराज का आशीर्वाद लेने वालो में सोनीपत से कांग्रेस के सांसद सतपाल ब्रह्मचारी भी महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे।
कार्यक्रम के बाद जब सांसद मोहदय सोनीपत जाने के लिए बाहर निकले तो उन्हे अपने जूते गायब मिले।
उन्होंने और उनके सहयोगियों ने जगह जगह अपने जूते ढूंढे लेकिन उन्हें अपने जूते नहीं मिले।
जिसके बाद वे बिना किसी को कुछ बताए वहा से नंगे पांव वापस लौट गए।



More Stories
1930 के ऐतिहासिक कांग्रेस ध्वज का चौक बाजार कनखल में पुनः स्थापना
Ankita Bhandari को लेकर राजधानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च
Ankita Bhandari – CBI ने पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से की लंबी पूछताछ