देहरादून- कांग्रेस ने अपने बागियों पर कार्यवाही करनी शुरू कर दी है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं विधानसभा चुनाव में पार्टी अनुशासन के खिलाफ कार्य करने वाले लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि रामनगर से पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय नेगी, कालाढूंगी से संध्या डालाकोटी, रूद्रप्रयाग से पूर्व विधायक मातवर सिंह कण्डारी एवं यमुनोत्री से प्रदेश कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय डोभाल को पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं अनुशासनहीनता के चलते तत्काल प्रभाव से पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
मथुरादत्त जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक अनुशासित संगठन है तथा इसमें यदि अनुशासनहीनता होती है तो उसे कतई बर्दास्त नहीं किया जायेगा तथा जो भी पार्टी अनुशासन की लाईन पार करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। कांग्रेस पार्टी ने सभी जिला एवं शहर अध्यक्षों को भी निर्देश दिये हैं कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ समुचित कार्रवाई की जाय।



More Stories
Ankita Bhandari को लेकर राजधानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च
Ankita Bhandari – CBI ने पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से की लंबी पूछताछ
Haridwar Grameen -विकास कार्यों के शुभारंभ पर स्वामी अनुपमा आमने सामने