Bjp youth wing declared incharge co incharge for election
हरिद्वार। महाराष्ट्र के महत्वपूर्ण चुनाव में हरिद्वार के युवा नेता को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
सरल और सौम्य व्यक्तित्व के इस युवा चेहरे को Maharashtra Election के लिए सह प्रभारी बनाया गया है।
यह भी पढ़े – सब देखते रह गए मदन ने मारी बाजी, झटके में कर लिया बड़ा काम
राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा युवा मोर्चे की राष्ट्रीय टीम की पहली पसंद रहे रोहन सहगल को महाराट्र चुनाव में यह जिम्मेदारी मिली है।
युवा मोर्चे के जनरल सेकेट्री वैभव सिंह को महाराष्ट्र चुनाव का इंचार्ज बनाया है।
उनके साथ कुल लोगों को महाराष्ट्र में सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
भाजपा युवा मोर्चे ने झारखंड और महाराष्ट्र के लिए प्रभारी ओर सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी है।
Jharkhand election के लिए युवा मोर्चे के मीडिया इंचार्ज अमनदीप को प्रभारी बनाया है।
रोहन सहगल ने भारतीय जनता युवा मोर्चा की केंद्रीय टीम से सह प्रभारी का दायित्व मिलने पर भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री व युवा मोर्चा के प्रभारी सुनील बंसल व
भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद तेजस्वी सूर्या का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ने जब भी जो भी जिम्मेदारी उन्हें दी है उसका निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ किया गया है।



More Stories
1930 के ऐतिहासिक कांग्रेस ध्वज का चौक बाजार कनखल में पुनः स्थापना
खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट
Minister Rekha Arya मामले में 10 सदस्यीय एसआईटी गठित, ऑडियो और दस्तावेजों की होगी फॉरेंसिक जांच