Amit Shah will be visited uttrakhand in 7 october
देहरादून – गृहमंत्री अमितशाह 7 अक्टूबर को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। देहरादून और टिहरी जिले में अमितशाह विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। माना जा रहा है की 2024 के आम चुनाव से पहले उत्तराखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेंगे ।
खास खबर – आयुष्मान भव में अधिकारियों की जिम्मेदारी तय
मिल रही जानकारी के अनुसार ग्रह मंत्री अमित शाह एफ आर आई में आयोजित पुलिस कांफ्रेंस कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे इसके अलावा अमित शाह टिहरी के नरेंद्र नगर में मध्य क्षेत्र विकास परिषद की बैठक में हिस्सा लेंगे।
आपको बता दे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 11 अक्तूबर को चंपावत के दौरे पर रहेंगे वे रात्रि विश्राम नारायण आश्रम में करेंगे जबकि 12 अक्टूबर को पिथौरागढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे ।
अक्टूबर में अमितशाह और पीएम मोदी का उत्तराखंड आना आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले काफी अहम माना जा रहा है।



More Stories
1930 के ऐतिहासिक कांग्रेस ध्वज का चौक बाजार कनखल में पुनः स्थापना
खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट
Minister Rekha Arya मामले में 10 सदस्यीय एसआईटी गठित, ऑडियो और दस्तावेजों की होगी फॉरेंसिक जांच