Amit Shah in Haridwar प्रोटोकॉल तोड़कर हनुमान मंदिर पहुंचे
मंदिर में लगाई अर्जी, गंगा जी को देखकर अभिभूत हुए अमित शाह
हरीद्वार। 2 दिन के उत्तराखंड के दौरे पर रहे गृहमंत्री अमित शाह अपना प्रोटोकॉल तोड़कर निरंजनी अखाड़े के हनुमान मंदिर में अपनी मनोकामना की अर्जी लगाने पहुंचे।
आप भी सुने क्या बोले निरंजनी अखाड़े के सचिव
करीब 15 मिनट तक अमित शाह मंदिर में पूजा अर्चना करते रहे। साथ है मंदिर के सामने बह रही गंगा जी को प्रमाण कर वे काफी खुश नजर आए।
दरअसल यह हनुमान मंदिर मनोकामना पूर्ति करने वाले हनुमान माने जाते है।
माना जाता है कि जो व्यक्ति सच्चे मन से यहां अर्जी लगता है उसकी मनोकामना पूरी होती है निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत राम रतन गिरी ने बताया कि प्रोटोकॉल तोड़कर यहां पहुंचे अमित शाह मंदिर में दर्शन कर काफी खुश नजर आए
और उन्होंने यहां पूजा अर्चना भी की अर्जी लगाने के बाबत जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह सिद्ध पीठ है और यहां पर अर्जी लगाने के लिए हर कोई आता है तो हो सकता है गृहमंत्री ने भी यहां अपनी कोई मनोकामना के लिए अर्जी लगाई होगी।


More Stories
Haridwar Kumbh 2027 से पहले धर्मनगरी का मेकओवर! एक रंग एक रूप में दिखेगा शहर
National Unity Day उत्तराखंड के सभी थानों में होगा ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण
Gairshain उत्तराखंड में पहली बार: गैरसैंण में एक साल में दो विधानसभा सत्र