Amit Shah के हरिद्वार दौरे को लेकर जिले में बदला रहेगा यातायात प्लान
इस बदली व्यवस्था में न केवल कई जगहों पर डाइवर्जन किया गया है अपितु भारी वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगाई गई है।
21 और 22 जनवरी को गृह मंत्री भारत सरकार Amit Shah के हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम पतंजली योगपीठ फेज-2,पतंजली योगपीठ फेज-1, गायत्री योगपीठ शान्तिकुंज, शताब्दी समारोह बैरागी कैम्प एवं गुरूकुल कांगड़ी हैलीपैड के दृश्टिगत हरिद्वार शहर की यातायात व्यवस्था में कुछ परिवर्तन किया गया है।
डायवर्जन
1-वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान 21 जनवरी को समय सांय 15:00 बजे से एवं दिनांक 22 जनवरी को समय प्रातः 07:00 बजे से समाप्ति तक दिल्ली की ओर से हरिद्वार आने वाले यातायात को नगला इमरती से डायवर्ट कर लक्सर होते हुए हरिद्वार भेजा जायेगा ।
2-वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान दिनांक 21 जनवरी को समय सांय 15:00 बजे से एवं दिनांक 22 जनवरी को समय प्रातः 07:00 बजे से समाप्ति तक नजीबाबाद से हरिद्वार होते हुए देहरादून जाने वाला हल्के वाहनों को वाया चीला होते हुए भेजा जायेगा ।
3-वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान दिनांक 21 को समय सांय 15:00 बजे से एवं 22 जनवरी को समय प्रातः 07:00 बजे से समाप्ति तक दिल्ली से देहरादून जाने वाला यातायात वाया रूड़की-मोहण्ड होते हुए भेजा जायेगा ।
4-वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान दिनांक 21 को समय सांय 15:00 बजे से 22 को समय प्रातः 07:00 बजे से समाप्ति तक ऋशिकेश से दिल्ली जाने वाला यातायात नेपाली तिराहा से वाया देहरादून-मोहण्ड होते हुए दिल्ली को जायेगा ।
5-वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान 21 को समय सांय 15:00 बजे से एवं दिनांक 22 को समय प्रातः 07:00 बजे से सहारनपुर-भगवानपुर-धनौरी की ओर से हरिद्वार आने वाला यातायात BHEL तिराहा से शिवालिक नगर-मध्य मार्ग होते हुए हरिद्वार आयेगा ।
6-वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान दिनांक 21 जनवरी को सांय 15:00 बजे से एवं दिनांक 22 को समय प्रातः 07:00 बजे तक हरिद्वार से नजीबाबाद-बिजनौर को जाने वाले यातायात को सिंहद्वार-लक्सर-बालावाली होते हुए भेजा जायेगा ।
नो-एन्ट्री
-21/22 को गृह मंत्री भारत सरकार Amit Shah के हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम पतंजली योगपीठ फेज-2,पतंजली योगपीठ
फेज-1,गायत्री योगपीठ शान्तिकुंज,शताब्दी समारोह बैरागी कैम्प एवं गुरूकुल कांगड़ी हैलीपैड के दृश्टिगत हरिद्वार शहर में 20/21/22 को समय प्रातः06:00 बजे से रात्रि 23:00 बजे तक भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।
बाहय जनपदों से हरिद्वार आने वाले भारी वाहनों को जनपद की सीमा पर ही रोका जायेगा ।
हरिद्वार शहर के अन्दर भारी वाहनों की नो-एन्ट्री इन स्थानों पर रहेगीः
• जगजीतपुर पुलिस चैकी
• श्यामपुर कांगड़ी
• राजा बिस्कुट
• सलेमपुर पिकेट
• कोर कालेज रूड़की
• जनपद देहरादून से समन्वय स्थापित कर लाल टप्पड/नेपाली तिराहा़ पर रूकवाया जायेगा।


More Stories
भूपतवाला की जनसमस्याओं को लेकर जनता दरबार पहुंचे नितिन यादव, डीएम के नाम सौंपे ज्ञापन
Haridwar Kumbh 2027 से पहले धर्मनगरी का मेकओवर! एक रंग एक रूप में दिखेगा शहर
National Unity Day उत्तराखंड के सभी थानों में होगा ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण