राफ्टिंग गाइड और पर्यटकों के बीच हुई मारपीट, वीडियो वायरल
ऋषिकेश। ब्रह्मपुरी राफ्टिंग प्वाइंट पर राफ्टिंग गाइड और पर्यटकों के बीच हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
देखें वायरल विडियो
वीडियो में राफ्टिंग के दौरान गाइड पर्यटकों की पैडल से जमकर धुनाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
गाइड और पर्यटकों के बीच किस मामले को लेकर झगड़ा हुआ इसका स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है।
पर्यटन विभाग टिहरी और थाना मुनि की रेती पुलिस भी इस मामले की जानकारी होने से मना कर रही है।
खास खबर त्रिवेंद्र की जीत के जश्न से क्यों दूर है निशंक, पढ़े पूरी पड़ताल
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ पर्यटक ब्रह्मपुरी राफ्टिंग प्वाइंट पर जैसे ही राफ्टिंग की तैयारी कर रहे थे, उनमें अचानक भगदड़ मच जाती है।
इस दौरान कई गाइड एक साथ मिलकर कुछ पर्यटकों काे पैडल से मारते हुए दिखाई दे रहे हैं।
जान बचाने की फेर में पर्यटक भी इधर-उधर भागते हुए नजर आ रहे हैं। फिलहाल थाना मुनि की रेती में किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है।
थाना मुनि की रेती प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि इस संदर्भ में उनके किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है।
साहसिक पर्यटन खेल अधिकारी खुशाल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो इसकी जांच की जाएगी। दोषी राफ्टिंग गाइड के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



More Stories
डांडिया और गरबा में जमकर थिरके श्री वैश्व बंधु समाज के लोग
NPPL Hospital 36 सप्ताह की गर्भवती महिला के लिए साबित हुआ वरदान
Pilot Baba College में गरबा और डांडिया की धूम, छात्रों की प्रस्तुति ने बांधा समा