First State Sports University will be stablised in Haldwani Uttrakhand
राष्ट्रीय खेलो से पहले हो जायेगी इसकी शुरुवात, मंत्री ने अधिकारियों ने साथ बैठक कर ली जानकारी
खास खबर हार के बाद हरदा पर लोगों ने उतारा गुस्सा – कहा अब घर बैठो
देहरादून: प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय को लेकर कवायदे तेज हो चली है।
प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रथम खेल विश्वविद्यालय परिसर के चयनित भूमि हस्तान्तरण के सम्बन्ध में मुख्य सचिव और उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की।
बैठक में अधिकारियों द्वारा हल्द्वानी में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय निर्माण की भूमि हस्तान्तरण के संबंध में अवगत कराया गया।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि खेल यूनिवर्सिटी के निर्माण के संबंध में आ रही व्यवहारिक दिक्कतों को जल्द से जल्द दूर किया जाए।
साथ ही सीए लैंड के लिए जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि सीए लैंड के अन्य विकल्पों को ढूंढा जाए। साथ ही खेल मंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि 100 एकड़ भूमि यदि उधमसिंह नगर,नैनीताल जनपद में प्राप्त होती है तो उस दिशा में भी कार्य करें।
उन्होंने कहा कि हमारा पूर्ण प्रयास है कि हम राष्ट्रीय खेलो के आयोजन से पूर्व खेल विश्वविद्यालय की भूमि का भूमिपूजन करते हुए उसका निर्माण कार्य प्रारंभ कर दें।
साथ ही कहा कि यह राज्य के लिए बड़ी ही खुशी की बात है कि राज्य में पहला खेल विश्वविद्यालय बनेगा जिसका लाभ राज्य के युवाओ को प्राप्त होगा।
विश्वविद्यालय बनने से यहां अनेक प्रकार की खेल गतिविधियां संचालित होंगी।कहीं ना कही निकट भविष्य में राज्य के युवाओ के लिए यह यूनिवर्सिटी एक मील का पत्थर साबित होगी।


More Stories
Uttrakhand Board Result – 10th और 12th का रिजल्ट आज होगा जारी
Haridwar News हिटवेव के चलते स्कूलों के समय में हुआ बदलाव
बोरवेल में फंसा 50 साल का मनोहर, SDRF-NDRF रेस्क्यू में जुटी