Haridwar News गंदे कामों में रोकता था पति, पत्नि ने प्लान बनाकर कर निपटाया
हरिद्वार पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी पत्नि को किया गिरफ्तार
हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में 2 अप्रैल को हुई हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया है।
एसपी सिटी अभय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी महिला के अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध थे, जिनमें उसका पति बाधा बन रहा था। इसी के चलते आरोपी महिला ने पति को रास्ते से हटाने के लिए पूरा प्लान बनाया।

एसपी सिटी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि घटना की रात पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद महिला ने अपने नाबालिग बच्चों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। उन्होंने बताया कि महिला ने शराब में नींद की गोलियां मिलाकर पति को पिला दीं और उसके सो जाने के बाद उसके हाथ बांधकर तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी।
घटना को छिपाने के लिए महिला ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करते हुए झूठी सूचना दी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर पुलिस ने सच्चाई का खुलासा करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

More Stories
Dehradun doctor death डॉक्टर छात्रा की मौत से सिस्टम पर उठे सवाल!
10 करोड़ की नकली NCERT किताबें बरामद, DGP बोले शाबाश
ACB action ड्रग्स इंस्पेक्टर को 20 हजार की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार