हरिद्वार। हरिद्वार के बाहदराबाद थाना क्षेत्र के मरगूबपुर गांव में डबल मर्डर की घटना से सनसनी फ़ैल गई।
घटना को अंजाम देकर आरोपी युवक खुद पुलिस के पास पहुंच गया वही मामले की जानकारी मौके पर पहुंचकर पुलिस के आला अधिकारियों ने मामले की जांच की।
बताया गया है कि थाना क्षेत्र के मरगूब पुर निवासी तोहिद ने शांतरशाह पुलिस चौकी पहुंचकर बताया
कि उसने अपनी सौतेली मां की गला दबाकर हत्या कर दी है
आरोपी युवक ने बताया कि उसकी मां ने पहले उसके पिता को कुल्हाड़ी से मार डाला
जिसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया। वहीं चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी आला अधिकारियों को दी।
मामले की जानकारी पाकर मौके पर एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार,सीओ सिटी रेखा यादव
और थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने मामले की जानकारी ली।वहीं एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया
कि युवक ने चौकी पहुंच कर पुलिस को मामले की जानकारी दी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की जा रही है
जांच के बाद ही घटना के बारे में कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है।


More Stories
ACB action ड्रग्स इंस्पेक्टर को 20 हजार की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार
देहरादून एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: SSC भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल गिरोह का भंडाफोड़
तिब्बती मार्केट हत्याकांड – देहरादून पुलिस का बड़ा एक्शन: मुठभेड़ में शूटर सहित दो बदमाश गिरफ्तार