पथरी। हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में हुए शराब कांड में मरने वालों की संख्या 6 हो गई है।
रविवार को पुलिस ने इस मामले में प्रधान प्रत्याशी पति को गिरफ्तार किया है ।
रविवार को एसएसपी हरिद्वार योगेंद्र रावत ने बताया कि मामले में अब तक 6 मौत हो चुकी है।
पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए प्रधान प्रत्याशी बबली के पति को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि आरोपी बिजेंद्र गांव में झोलाछाप डॉक्टर का काम करता है और खुद ही शराब बना कर चुनाव में लोगों को पिला रहा था।
एसएसपी ने बताया कि पुलिस को छापेमारी में आरोपी के पास से 35 लीटर शराब मिली है इसके अलावा शराब बनाने के इक्यूमेंट भी बरामद हुए है।
एसएसपी ने बताया कि कल की घटना में 6 कुल मौत हुई है जबकि दो लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती है।



More Stories
International Film निर्माताओं के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात
Akshay Kumar ने की सीएम धामी से मुलाकात, फिल्म नीति को लेकर चर्चा
Navratri Durga Ashtami पर कन्या पूजन कर भक्तों ने लिया पुण्य लाभ