उधम सिंह नगर – विदेश भेजने के नाम पर साढ़े बारह लाख रुपए की धोखाधड़ी किए जाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार किया है।
इन दोनो आरोपियों पर दस दस हजार रुपए का ईनाम घोषित किया हुआ था।
2019 में उधम सिंह नगर के दिनेशपुर थाने में जागीर सिंह ने सुखवंत सिंह,
कुलविंदर सिंह और हरगुन के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर साढ़े बारह लाख रुपए की ठगी करने का मुकदमा कायम कराया था
जिसके बाद पुलिस ने सुखवंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया था
लेकिन दो अन्य आरोपी हरगुन सिंह और कुलविंदर कौर फरार हो गए थे।
आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदलते रहे
इस बीच पुलिस ने दोनो फरार आरोपियों पर दस दस हजार रुपए का ईनाम घोषित कर दिया ।
इधर एसओजी ने दोनो अभियुक्तों को पंजाब के जालंधर से गिरफ्तार कर लिया ।



More Stories
भूपतवाला की जनसमस्याओं को लेकर जनता दरबार पहुंचे नितिन यादव, डीएम के नाम सौंपे ज्ञापन
Haridwar News तीर्थ पुरोहित महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने की गंगा पूजन
Gurukul Kangadi university विशेष पुरातन छात्र संवाद कार्यक्रम में पूर्व छात्रों ने साझा किए अनुभव