प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती है यशस्वी
हरिद्वार । सोमवार को घोषित किए गए CBSE हाई स्कूल परीक्षा के परिणाम में सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा यशस्वी शर्मा ने 95% अंक हासिल करके स्कूल और शहर का नाम रोशन किया है।
यशस्वी प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजेश शर्मा की बिटिया है। यशस्वी ने बताया कि वह प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती हेै।
बचपन से ही पढ़ाई में बेहद प्रतिभावान यशस्वी ने गणित विषय में 100 में से 100 अंक पाए हैं।
यशस्वी मैं पूरा साल अपनी पढ़ाई पर ही फोकस रखा मोबाइल और टीवी से भी दूरी बनाकर केवल अपने पढ़ाई पर ही पूरा ध्यान लगाए रखा उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों के कुशल मार्गदर्शन को दिया।


More Stories
Akash Educational सर्विसेज लिमिटेड (AESL) के फाज़ अहमद NEET में बने हरिद्वार सिटी टॉपर बने
Pilot Baba Institute फेयरवेल पार्टी में दिखा छात्रों का उत्साह
Haridwar kumbh -सनातन अलख और बेजुबानों की आवाज उठाने को महामंडलेश्वर की फौज तैयार कर रहा अलख अखाड़ा