सैनी आश्रम अध्यक्ष का पत्रकार पर बैकमेल करने का आरोप, कानूनी कार्यवाही की तैयारी
ब्लैकमेलिंग करने वालो कर रहे समाज ओर आश्रम को बदनाम :: आदेश सैनी
हरिद्वार। सैनी आश्रम में चल रहे आरोप प्रत्यारोप के दौर में अध्यक्ष आदेश सैनी ने पत्रकार सहित कई लोगों पर मान हानि के मुकदमे का दावा किया है।
शनिवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में सैनी आश्रम के अध्यक्ष ने अपने ऊपर लगाए गए घोटाले के सभी आरोप को निराधार बताते हुए उनकी ओर समाज की छवि धूमिल करने वालो के खिलाफ कार्यवाही करने की बात कही।
खास खबर – सीनियर आईएएस राधा रतूड़ी को मिला सेवा विस्तार, बनी रहेंगी मुख्य सचिव
उन्होंने पत्रकार पर ब्लैकमेल करने के आरोप लगते हुए इसमे समाज के एक अन्य पदाधिकारी सहित कई सदस्यों के इसमे शामिल होने की बात कही।
आदेश ने इन लोगों पर सैनी आश्रम को बदनाम करने की नीयत से आश्रम के गोपनीय दस्तावेज सोशल मीडिया पर वायरल करने के भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इन सभी पर कानूनी कार्यवाही करने को लेकर कमेटी में प्रस्ताव पास किया जा चुका है।
आपको बता दे कि इन लोगों ने सैनी आश्रम की मौजूदा कार्यकारणी पर पैसों के गबन का आरोप लगाया था जिसके लिए जिला प्रशासन को शिकायती पत्र दिया गया था।
उन्ही आरोपो का खंडन करने और उसका जवाब देने के किये सैनी आश्रम के अध्यक्ष प्रेस क्लब में जवाब देने के लिए प्रेस वार्ता में पहुंचे थे।
उन्होंने उन्हें ब्लैकमेल करने के लियर दस लाख रुपए की डिमांड की…….
उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब में क्या कहा सुनिए वीडियो में……



More Stories
भूपतवाला की जनसमस्याओं को लेकर जनता दरबार पहुंचे नितिन यादव, डीएम के नाम सौंपे ज्ञापन
Haridwar News तीर्थ पुरोहित महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने की गंगा पूजन
Gurukul Kangadi university विशेष पुरातन छात्र संवाद कार्यक्रम में पूर्व छात्रों ने साझा किए अनुभव