देहरादून- बुधवार को दो अलग अलग घटनाओं में में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को sdrf ने रेस्क्यू कर अस्पताल तक पहुंचाया।
उत्तरकाशी की पुलिस चौकी के स्याना चट्टी के पास एक बाइक खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही मौके पर sdrf पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया।
एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन जो कि एक बाइक थी ,में 03 युवक सवार थे, जो स्यानी चट्टी के समीप अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
जिसमे से दो लोगों को हल्की – फुल्की चोटें आई हैं व एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त युवक आयुष रमोला पुत्र रामचंद्र उम्र 27 निवासी रुड़की हरिद्वार को अपने वाहन के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया।
वही दूसरी ओर…..सूचना मिली कि देर रात हनुमान मंदिर के पास नदी में एक कार गिरी है।
जिसमे एक शव नदी में तैरता हुआ दिखाई दे रहा है। जिससे घटना देर रात की लग रही थी।
कार में एक ही व्यक्ति सवार था ,जो टैक्सी चालक था। जिसके शव को बरामद कर लिया गया है।
मृतक की पहचान नाम रविंद्र सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी फरासू श्रीनगर के तौर पर हुई है।



More Stories
Haridwar News तीर्थ पुरोहित महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने की गंगा पूजन
Gurukul Kangadi university विशेष पुरातन छात्र संवाद कार्यक्रम में पूर्व छात्रों ने साझा किए अनुभव
मौत से जंग लड़ते नवजात को मिली नई जिंदगी, NPPL Hospital ने किया कमाल