Rahul Gandhi पर मुकदमा दर्ज होने के बाद उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर हलचल मच गई है।
Dehradun। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुए शुद्धिकरण विवाद ने अब नया राजनीतिक और कानूनी मोड़ ले लिया है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी सिटी कोतवाली में FIR दर्ज की गई है।
यह मुकदमा जवाहर नगर निवासी अमित कुमार की शिकायत पर दर्ज हुआ है।
शिकायतकर्ता ने खुद को वाल्मीकि समुदाय से जुड़ा बताते हुए राहुल गांधी पर अनुसूचित समुदाय की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है।
शिकायत के मुताबिक, राहुल गांधी ने 29 अगस्त को दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में हल्द्वानी के रामलीला मैदान में 11 अगस्त को हुए सफाई अभियान और धार्मिक अनुष्ठान को जातिगत रंग देते हुए इसे छुआछूत से जोड़ा। आरोप है कि उनके बयान से अनुसूचित समुदाय की भावनाएं आहत हुईं।
पुलिस के मुताबिक, राहुल गांधी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता यानी BNS की धारा 196 और 299 के साथ ही SC/ST एक्ट की धारा 3(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
दरअसल, 8 अगस्त को हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली हुई थी। इसके बाद रामलीला मैदान में शुद्धिकरण यज्ञ कराया गया था। इसी मामले को लेकर राहुल गांधी ने इसे दलित विरोधी बताते हुए कार्रवाई और FIR की मांग की थी। अब इसी विवाद में शिकायत के आधार पर राहुल गांधी के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज होने से सियासी हलचल तेज हो गई है।


More Stories
Gairshain उत्तराखंड में पहली बार: गैरसैंण में एक साल में दो विधानसभा सत्र
Haridwar Congress -विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन, सक्रियता और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर
1930 के ऐतिहासिक कांग्रेस ध्वज का चौक बाजार कनखल में पुनः स्थापना