5 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का ऊधम सिंह नगर पुलिस ने किया खुलासा,
तेलंगाना में हुई इस बड़ी वारदात के बाद उत्तराखंड के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में थे 3 आरोपी, गिरफ्तार
रुद्रपुर/ऊधम सिंह नगर। तेलंगाना के हैदराबाद में हुई करीब 5 करोड़ रुपये मूल्य की ज्वेलरी चोरी के मामले में ऊधम सिंह नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
तेलंगाना के एक वरिष्ठ IPS अधिकारी से मिली गोपनीय सूचना पर एसएसपी अजय गणपति स्वयं मैदान में उतरे और नेपाल भागने की फिराक में जुटे तीन आरोपियों को चोरी के आभूषणों सहित गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार हैदराबाद में करोड़ों रुपये के आभूषण चोरी होने के बाद तेलंगाना पुलिस को इनपुट मिला था कि नेपाली मूल के आरोपी उत्तराखंड के रास्ते नेपाल फरार होने की तैयारी में हैं।
इस महत्वपूर्ण सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी अजय गणपति ने तत्काल एसओजी रुद्रपुर और स्थानीय पुलिस टीमों को सक्रिय किया तथा स्वयं अभियान की कमान संभाल ली।
एसएसपी अजय गणपति की निगरानी में रुद्रपुर और बिलासपुर चेकपोस्ट पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। लगातार मॉनिटरिंग के दौरान रुद्र विलास चौकी बैरियर पर एक संदिग्ध बस को रोककर जांच की गई।
तलाशी और पूछताछ के दौरान दो महिलाओं और एक पुरुष के कब्जे से हैदराबाद से चोरी किए गए कीमती आभूषण बरामद हुए।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे, लेकिन एसएसपी अजय गणपति की सतर्कता और मौके पर मौजूद रहकर की गई निगरानी के चलते उन्हें सीमा तक पहुंचने से पहले ही दबोच लिया गया।
इस कार्रवाई को अंतरराज्यीय पुलिस समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है। बरामद आभूषणों की कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

More Stories
Haridwar News गंदे कामों में रोकता था पति पत्नि ने प्लान बनाकर निपटाया
Dehradun doctor death डॉक्टर छात्रा की मौत से सिस्टम पर उठे सवाल!
10 करोड़ की नकली NCERT किताबें बरामद, DGP बोले शाबाश