धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल का सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, गरिमा भट्ट बनी विद्यालय टॉपर
हरिद्वार। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा सत्र 2025-26 में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है।
विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर हर्ष एवं गौरव व्यक्त किया।
विद्यालय की टॉपर गरिमा भट्ट रहीं, जिन्होंने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त अलीशा ने 94.6%, गौतम कुमार ने 90.6% तथा अवनी तिवारी ने 90.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में अनामिका भारद्वाज (89.8%), सचिन यादव (88.8%), दिशा सिंह (86.2%), तन्वी (86.2%), वंशिका (85.8%) तथा वंश चौहान (85%) शामिल रहे। वहीं अन्य मेधावी विद्यार्थियों में ईशा कौशिक (83.6%), तरुषा धीमान (83.2%), मानशी मिश्रा (83%), जय कुमार (80.8%) तथा केशव कुमार चौधरी (80.6%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस मौके पर
निदेशक मुकुल चौहान कहा कि इन परिणामों के पीछे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों का समर्पण तथा अभिभावकों का सतत सहयोग रहा है। विद्यालय के दूरदर्शी निदेशक के कुशल नेतृत्व में विद्यालय में उत्कृष्टता की संस्कृति निरंतर विकसित हो रही है।
विद्यालय की प्राचार्या साधना भाटिया ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा,
“सफलता संयोग नहीं होती। यह कड़ी मेहनत, लगन, सीखने की चाह, त्याग और सबसे बढ़कर अपने कार्य से प्रेम का परिणाम है। हमारे विद्यार्थियों ने सिद्ध किया है कि उत्कृष्टता एक आदत है। आज उन्होंने विद्यालय को गौरवान्वित किया है और भविष्य में देश-दुनिया में भी अपनी पहचान बनाएंगे।”

More Stories
मदर्स डे पर श्री वैश्य बंधु महिला विंग की ऑनलाइन बेकिंग क्लास का आयोजन
महिला अस्पताल के एमसीएच विंग में आईपीडी सेवा शुरू, पहली डिलीवरी ऑपरेशन सफल
उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन, हरिद्वार शाखा के चुनाव सम्पन्न