Property in Haridwar अवैध तरीके से बने भवनों को लेकर हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण गंभीर नजर आ रहा है।
शायद यही वजह है कि लगातार अभियान छेड़कर इस तरह के भवनों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।
गुरुवार को हरिद्वार के बहादराबाद के अनेकी हेतमपुर अनेकी पुल के बाद औरंगाबाद जाने वाले मार्ग पर आर्यन हेरिटेज स्कूल की भवन के ऊपर द्वितीय तल पर लगभग 120′ *
50′ के क्षेत्रफल में व्यावसायिक निर्माण और
बहादराबाद के रोशनाबाद में नवोदय चौक के पास श्री प्रबंधक सेंट थॉमस स्कूल द्वारा लगभग 60’*40′ के क्षेत्रफल में व्यावसायिक निर्माण पर विभाग ने सीलिंग की कार्यवाही की।
प्राधिकरण द्वारा दोनों अनाधिकृत निर्माणों के विरूद्ध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए वाद योजित किये गये है।
स्थल पर निरंतर निर्देशों के बावजूद भी अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं द्वारा स्थल पर निर्माण कार्य बंद ना करने के कारण प्राधिकरण टीम द्वारा अवैध निर्माणों को सील किया गया तथा मौके पर उपस्थित अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं को स्वीकृत कराए बिना निर्माण कार्य ना किया जाने के लिए निर्देशित किया गया।

More Stories
विधायक निधि की 35 मीटर सड़क खा गए अधिकारी
RTO Haridwar ई रिक्शा डीलरों के खिलाफ बड़ा एक्शन, 3 सील तो 4 पर नोटिस की कार्यवाही
Property Investment अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट पर कसेगी नकेल, रेरा होगा मजबूत