March 17, 2026

24x7breakingpoint

Just another WordPress site

10 crore fake NCRT book recovered by uttrakhand police in Udhamsingh nagar

10 करोड़ की नकली NCERT किताबें बरामद, DGP बोले शाबाश

 

उधम सिंह नगर में 10 करोड़ की नकली NCERT किताबें बरामद, DGP ने टीम को किया सम्मानित

देहरादून/उधम सिंह नगर। Uttrakhand Police को नकली सामग्री के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है।

उधम सिंह नगर जिले में पुलिस ने करीब 10 करोड़ रुपये कीमत की नकली NCERT पुस्तकों का बड़ा जखीरा बरामद किया है।

मामला 14 मार्च की रात का है, जब रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने आनंदम रिजॉर्ट के पास एक कैंटर वाहन को चेकिंग के दौरान रोका।

10 crore fake NCRT book recovered by uttrakhand police in Udhamsingh nagar चालक द्वारा दिए गए दस्तावेजों में गड़बड़ी और ई-वे बिल न मिलने पर पुलिस को संदेह हुआ। जांच में वाहन में भारी मात्रा में NCERT की किताबें पाई गईं।

पूछताछ के बाद पुलिस गोदाम तक पहुंची, जहां मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जांच की गई। गोदाम में करीब 10 लाख किताबें बरामद हुईं।

गोदाम राजेश कुमार जैन का बताया गया, जिसे संदीप नामक व्यक्ति को किराए पर दिया गया था।

10 crore fake NCRT book recovered by uttrakhand police in Udhamsingh nagar दिल्ली से आई NCERT टीम की जांच में सामने आया कि किताबों की छपाई, कागज, बाइंडिंग और कवर डिजाइन मानकों के अनुरूप नहीं थे।

साथ ही “NCERT” की जगह “ACERT” लिखकर लोगों को भ्रमित किया जा रहा था।

NCERT टीम द्वारा पुस्तकों को नकली घोषित करने के बाद रुद्रपुर कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

10 crore fake NCRT book recovered by uttrakhand police in Udhamsingh nagar इस सफल कार्रवाई पर पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने टीम की सराहना करते हुए 20 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।

About The Author