PP become sant Juna Akhada set inquiry Committee
Anchor – Underworld Don PP (अंडरवर्ल्ड डॉन पीपी पांडेय) को जूना अखाड़े के द्वारा दीक्षा देकर मठाधीश बनाये जाने के मामले में जूना अखाड़ा अब बैकफुट पर दिखाई दे रहा है।
खास खबर -कुंभ के शाही स्नान से शाही शब्द को हटाने पर संतों में दो फाड़
जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहन्त हरिगिरि ने इसे गलत ठहराते हुए इसकी जांच बैठा दी है।

हरिगिरि ने मामले की जांच कराने की बात कहते हुए इसके दोषी पर कार्यवाही की बात कही है।
उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए 7 वर्तमान और निवर्तमान पदाधिकारियों की एक समिति बना दी है जो अपनी जांच कर रिपोर्ट देगी जिसके बाद पीपी को संत बनाने वाले संतों पर भी कार्यवाही की जा सकती है।
साथ ही हरिगिरि ने कहा कि मुकदमा हुआ तो वो कानून देखेगा लेकिन जो अखडे से जुड़ गया तो उसे छोड़ा नही जा सकता।

वही अखाड़े के दूसरे संतों ने बाजी इसे गलत बताया है। बता दे कि अल्मोड़ा की जेल में बंद पीपी पांडेय को जूना अखाड़े के कुछ संतों ने दीक्षा देकर संत बनाते हुए उसे मठाधीश बना दिया था।
जिसमे पीपी पांडेय को प्रकाशानंद नाम भी दिया गया था। जिसके बाद जूना अखाड़े ने उस मामले में जांच बैठा दी है।


More Stories
हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी गति, अपर मेलाधिकारी ने संभाला मोर्चा
Subodh Uniyal महिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था को लेकर CMS को फटकार
Education News धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल का सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत