बाबा साहनी आत्महत्या मामला, गुप्ता बंधुओं का कोर्ट में विरोध, नाराज युवक ने फेंकी स्याही
देहरादून। बाबा साहनी आत्महत्या कांड में फंसे गुप्ता बंधुओं को कोर्ट में पेशी के दौरान विरोध का भी सामना करना पड़ा है।
शनिवार को कोर्ट में पेशी के दौरान उन पर स्याही फेंकी गई बल्कि उनके खिलाफ कोर्ट के बाहर जमकर नारेबाजी भी को गई।
यह भी पढ़े – HRDA के खिलाफ इंजीनियर का गुस्सा, बचाव में आए मदन, चार दिन का समय
पुलिस उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे में बढ़ाई गई धारा के बाबत रिमांड के लिए पहुंची थी।
इस बीच कुछ अक्रोशित महिलाओं और युवाओं का समूह पहले से ही कोर्ट में मौजूद था।
विरोध करने वालो में बताया जा रहा है कि उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ता भी शामिल रहे हैं।
जिसमे से एक युवक ने विरोध स्वरूप गुप्ता बंधु पर स्याही फेंकते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।
सभी लोग इन्हे फांसी दिए जाने की मांग करने लगे। पुलिस ने बिना देर किए गुप्ता बंधुओं को कोर्ट लेकर पहुंची।


More Stories
युवाओं को शिक्षा, कौशल और रोजगार के बेहतर अवसर देना धामी सरकार की प्राथमिकता: सुनील सैनी
श्रीचंद्र जयंती पर नया उदासीन अखाड़े में संत सम्मेलन, संतों ने किया आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प
उत्तराखंड में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”