हरिद्वार – हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित शराब के ठेके में देहरादून से आई आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी कर गंभीर लापरवाही पकड़ी थी। जिसके बाद अब जिले अधिकारियों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है।
आबकारी आयुक्त हरिश्चंद्र सेमवाल ने इस मामले में जहां जिला आबकारी अधिकारी से 72 घंटे का नोटिस जारी करते हुए कारण बताओं नोटिस में जवाब मांगा है तो वही आबकारी निरीक्षक संजय रावत को मामले में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल पद से हटा दिया गया है।
खास खबर – उत्तरकाशी में टनल मामले में अब जल्द मिलेगी कामयाबी
आपको बता दें कि रोशनाबाद स्थित शराब की दुकान पर छापेमारी की कार्रवाई की गई थी। जिसमें 52 पेटी शराब बिना होलोग्राम के पाई गई थी जिसमें विभाग ने मामले में विभागीय अधिकारियों की लापरवाही को देखते हुए कार्रवाई की गई है।


More Stories
युवाओं को शिक्षा, कौशल और रोजगार के बेहतर अवसर देना धामी सरकार की प्राथमिकता: सुनील सैनी
श्रीचंद्र जयंती पर नया उदासीन अखाड़े में संत सम्मेलन, संतों ने किया आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प
Swami Yatishwranand क्षेत्र वासियों को बड़ी सौगात, नए स्वास्थ्य केंद्र से लोगों को बड़ी राहत