चैकिंग के दौरान पुलिस टीम ने नशे में चूर फर्जी वीआईपी के कसे पेच, कोट-पेंट में करवाई हवालात की सैर
रसूख दिखाने के लिए लगाया था सायरन और लाल बत्ती, स्वीफ्ट कार बढ़ा रही है अब कोतवाली की शोभा
हरिद्वार पुलिस टीम ने बीती रात लाल बत्ती व सायरन लगी स्वीफ्ट कार को चेक किया तो वाहन चालक नशे में धुत मिला।
पूछताछ करने पर वाहन चालक सायरन और लाल बत्ती लगाने के सम्बन्ध में कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया।
उक्त व्यक्ति के बारे में जानकारी करने पर पता चला कि वीआईपी बनने के शौक में उसने अपनी गाड़ी में लाल बत्ती एवं हूटर लगाया हुआ था।
अभियुक्त अक्सर अपने मौहल्ले में दबंगई दिखाते हुए पैसों का रसूख दिखाता था।
मौके पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करते हुए गाड़ी को सीज़ कर फर्जी वी.आई.पी. को हिरासत में लेते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है l



More Stories
खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट
Minister Rekha Arya मामले में 10 सदस्यीय एसआईटी गठित, ऑडियो और दस्तावेजों की होगी फॉरेंसिक जांच
Food Sefty department की विश्वविद्यालय और शिक्षण संस्थानों पर छापेमारी की कार्यवाही