देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित ‘ अटल भाषण प्रतियोगिता ’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल की जन्म जयंती को एक उत्सव के रूप में मनाने का युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा सराहनीय प्रयास किया गया।
खास खबर जोशीमठ संकट पर सीएम धामी ने तैनात के अपने बड़े अधिकारी
उनकी जन्म जयंती पर इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के युवा देश के स्वर्गीय अटल के जीवन और कृतित्व से निश्चित रूप में प्रेरणा मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल के प्रधानमंत्रित्व काल में देश ने अनेक नये आयाम स्थापित किये।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सर्व शिक्षा अभियान, अंतरिक्ष एवं परमाणु शक्ति के क्षेत्र में स्वर्गीय अटल के नेतृत्व में अभूतपूर्व कार्य हुए।
उनके द्वारा प्रारंभ किए गए कार्य आज नये भारत की मजबूत नींव का निर्माण का कार्य कर रहे हैं।
स्वर्गीय अटल के कुशल नेतृत्व की ही प्रेरणा है कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कर्मशील नेतृत्व सम्पूर्ण विश्व में भारत की एक विशिष्ट पहचान स्थापित कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल के प्रधानमंत्रित्व काल में ही उत्तराखंड राज्य का निर्माण हुआ।
राज्य सरकार अटल के पदचिन्हों पर चलते हुए उनके सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को अटल ने बनाया और अब नरेन्द्र मोदी संवार रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव से प्रेरित होकर हमारी सरकार ने वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का “विकल्प रहित संकल्प“ लिया है।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार के इस “विकल्प रहित संकल्प“ को साकार करने में अपना सम्पूर्ण योगदान प्रदान करेगा।


More Stories
भारत रत्न डा.भीमराव अंबेडकर का 135 वा जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया
Uttrakhand Poltics कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला, राजीव बोले—“जंगलराज जैसे हालात”
Haridwar Grameen से कांग्रेस को बड़ा झटका: साधुराम चौहान समर्थकों संग भाजपा में शामिल