विधान सभा स्तरके पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के बाद, हरिद्वार ग्रामीण से कांग्रेस की विधायक अनुपमा रावत ने महंगाई को लेकर हल्ला बोला। अनुपमा रावत ने विधानसभा के सीढ़ियों पर भाजपा का आमजन को ईनाम लिखा बैनर लहराते हुए सरकार पर हमला बोला। अनुपमा रावत ने लगतार बढ़ रही महंगाई को लेकर विधानसभा की सीढ़ियों पर धरने पर बैठ गई। अनुपमा रावत ने कानून व्यबस्था पर सरकार को घेरने का काम भी किया। उ होने कहा कि चुनाव जीतने के बाद महंगाई का तोहफा आमजन को दिया जा रहा है। कानून व्यवस्था पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनकी विधानसभा में उनके कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा जिसमे राज्यसरकार शह दे रही है।



More Stories
Ankita Bhandari को लेकर राजधानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च
Ankita Bhandari – CBI ने पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से की लंबी पूछताछ
Haridwar Grameen -विकास कार्यों के शुभारंभ पर स्वामी अनुपमा आमने सामने