*टिहरी झील से SDRF उत्तराखंड पुलिस ने अज्ञात शव को किया बरामद।
चौकी कोटि कॉलोनी से SDRF ने टिहरी झील से एक शव बरामद किया, सूचना थी कि कोटि कॉलोनी से नीचे वाटर फिल्टर के पास झील में एक शव दिखाई दे रहा है।
शव की अभी तक पहचान नही हो पाई है।
एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त शव लगभग 02 से 03 दिन पुराना है, जिसकी पहचान अभी तक नही हो पाई है।
एसडीआरएफ टीम द्वारा मोटर बोट की सहायता से उक्त अज्ञात शव को झील से बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर बॉडी बैग के माध्यम से जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।




More Stories
Cm Dhami ने राज्य स्थापना दिवस पर कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं
9 नवम्बर – राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पर आंदोलन के अमर शहीदों को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि
Uttrakhand Congress -बेशकीमती जमीनों को बेचने के आरोप के साथ राज्यपाल से की मुलाकात