रुद्रप्रयाग- बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि तय हो गई है।
उखीमठ में केदारनाथ के कपाट खुलने की तारीखों का एलान करते हुए बताया गया कि 6 मई को सुबह 6.25 पर कपाट भक्तों के लिए खोल दिये जायेंगे।
केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि तय करने के लिए महाशिवरात्रि पर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में रावल भीमाशंकर की मौजूदगी में पंचांग गणना से की गई। महाशिवरात्रि पर ओंकारेश्वर मंदिर में सुबह 7 बजे से विशेष पूजा-अर्चना के साथ इसकी शुरुआत हुई।
श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि ओंकारेश्वर मंदिर में सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आगामी 6 मई को सुबह 6.25 पर baba kedarnath के कपाट भक्तों के लिए पूरे विधि विधान से खोल दिये जायेंगे।



More Stories
Haridwar News गंगा के तेज बहाव में बोलेरो समेत तीन लोग बहे, दो का रेस्क्यू; चालक लापता
अनुपूरक बजट में Haridwar kumbh को 290,हरिद्वार-गंगा कॉरिडोर को 30 करोड़ रुपये
SSP Kumbh मेला वाहन पार्किंग स्थलों का किया निरीक्षण