खटीमा- Mahashivratri-2022 के मौके पर खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चकरपुर स्थित पौराणिक बनखंडी महादेव शिव मंदिर में महादेव का जलाभिषेक कर राज्य की खुशहाली की कामना की
आज पूरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है वही इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा ने चकरपुर स्थित पौराणिक बनखंडी महादेव शिव मंदिर पहुंच कर महाशिवरात्रि के दिन से सात दिनों तक लगने वाले शिवरात्रि मेले का फीता काटकर जहां शुभारंभ किया।
वही मुख्यमंत्री ने बनखंडी महादेव शिव मंदिर में शिवलिंग का जलाभिषेक किया। और भगवान शिव से प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।
वही मीडिया से वार्ता में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज पूरे देश में जहां महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है
वहीं इस मौके पर होन बनखंडी महादेव के मंदिर में हर साल की तरह इस साल भी जलाभिषेक कर महादेव का आशीर्वाद दिया है
और वह महादेव से प्रार्थना करते हैं कि महादेव के आशीर्वाद से उत्तराखंड और हमारा देश दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करें।



More Stories
खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट
Minister Rekha Arya मामले में 10 सदस्यीय एसआईटी गठित, ऑडियो और दस्तावेजों की होगी फॉरेंसिक जांच
Food Sefty department की विश्वविद्यालय और शिक्षण संस्थानों पर छापेमारी की कार्यवाही