देहरादून – डाकपत्थर शक्ति नहर में डूबा 19 वर्षीय किशोर, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया शव बरामद।
11 मई को चौकी डाकपत्थर द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि डाकपत्थर शक्ति नहर में एक 19 वर्षीय किशोर डूब गया है।
जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता
है।
सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट डाकपत्थर से रेस्क्यू के लिए रवाना हुई।
एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त किशोर की सर्चिंग हेतु राफ्ट व डीप डाइवर्स की सहायता से सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
डीप डाइवर द्वारा 25 से 30 फीट गहराई में जाकर उक्त किशोर के शव खोज निकाला।
किशोर नाम वेदांक जोशी पुत्र राजेंद्र जोशी उम्र 19 वर्ष निवासी तहसील चकराता का बताया जा रहा है।


More Stories
कांवड़ मेला 2026 सकुशल संपन्न होने पर डीएम-एसएसपी का सम्मान
Olympics 2036 की मेजबानी के लिए मंत्री रेखा आर्या ने उठाई कांवड़
कांवड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, व्यवस्थाओं पर कांवड़िए बोले Thankyou Dhami ji