नया उदासीन अखाड़े की आपसी गुटबाजी और बयानबाजी का दौर रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
एक गुट ने जहां दूसरे गुट पर नकली देवता रखने और उनकी पूजन का आरोप लगाया तो पहले गुट ने भी इसका पलटवार करते करारा जवाब दिया।

अखाड़े के मुखिया महंत भगत राम ने जहां दूसरे गुट के गणेश दास को आड़े हाथ लेते हुए उनकी पिछली कार गुजारी सबके सामने रखी
मुखिया महंत ने गणेश दास के दूसरे नाम कश्मीर दास का खुलासा करते हुए उनपर गंभीर आरोप होने का आरोप लगाया।
वही उन्होंने निरंजनी अखाड़े के सचिव और अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज को भी चेतावनी देते हुए बड़ी बात कही।
देखे वीडियो – आप भी सुनिए मुखिया महंत ने क्या कुछ कहा अपने बयान में
भगत राम ने कहा”महंत रवींद्र पुरी जी लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। सबसे पहले उन्हें दूसरे अखाड़ों के मामलों में दखल देने का कोई अधिकार नहीं है।
अगर उन्हें जांच की इतनी चिंता है तो पहले अपने ऊपर लगे आरोपों की जांच कराएं, उसके बाद दूसरे अखाड़ों पर सवाल उठाएं।

जिन लोगों को वे अपने साथ लेकर चल रहे हैं, उनकी भी जांच होनी चाहिए।
बिना तथ्यों की जांच के दूसरे अखाड़ों पर आरोप लगाना उचित नहीं है। पहले अपने घर की स्थिति स्पष्ट करें, उसके बाद दूसरों पर टिप्पणी करें।
जहां तक देवताओं से जुड़े मुद्दों की बात है, उस पर भी समय आने पर हम अपना पक्ष रखेंगे।”


More Stories
कांवड़ मेला 2026 सकुशल संपन्न होने पर डीएम-एसएसपी का सम्मान
Olympics 2036 की मेजबानी के लिए मंत्री रेखा आर्या ने उठाई कांवड़
कांवड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, व्यवस्थाओं पर कांवड़िए बोले Thankyou Dhami ji