देहरादून। उत्तराखंड में पुलिस वालों को अब व्हाट्सएप मैसेज से भी छुट्टी मिल सकेगी।
डीजीपी अशोक कुमार ने इस बाबत नए आदेश जारी किए हैं।
इस नई व्यवस्था से पुलिस कर्मियों को आवश्यकता पड़ने पर वाट्सएप के जरिए आकस्मिक अवकाश मिल जाएगा।
दरअसल व्हाट्सएप और जी को लेकर समय के अभाव और इमरजेंसी में छुट्टी लेने से जोड़ा गया है।
अब से पुलिसकर्मियों की छुट्टी के लिए थाने अथवा पुलिस कार्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे।
क्योंकि पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड श्री अशोक कुमार ने पुलिस वेलफेयर के तहत नई व्यवस्था शुरू की है।
जिसके तहत सिर्फ एक व्हाट्सएप मैसेज पर पुलिसकर्मियों को छुट्टी मिल जाएगी।
उन्होंने सभी जनपद प्रभारियों और सेनानायकों को इस व्यवस्था को लागू करने हेतु निर्देशित किया है।
Uttrakhand DGPअशोक कुमार ने बताया कि कभी-कभी समय के अभाव के कारण पुलिसकर्मियों का अवकाश समय से स्वीकृत नहीं हो पाता है।
जिसके कारण उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
अब पुलिसकर्मी को इमरजेसी में छुट्टी चाहिए और उसके पास इतना भी टाइम नहीं है कि वह अपने उच्चाधिकारियों के पास जाकर छुट्टी के लिए एप्लिकेशन दे सकें,।
तो वह अपने उच्चाधिकारियों को व्हाट्सएप पर छुट्टी का प्रार्थना पत्र भेज कर अपनी समस्या बात सकते हैं।
उच्चाधिकारी आवेदनपत्र पर अवकाश की स्वीकृति प्रदान करते हुये सम्बन्धित कर्मी को अवगत भी कराएंगे।
More Stories
Arihant group of Colleges दीपावली मेले में उत्साहित दिखे छात्र- छात्राएं
Haridwar News – विभागीय अधिकारियों के योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर मंत्री जी का मंथन
Deepawali 2025 हर समय अलर्ट मोड पर रहेगा स्वास्थ्य विभाग