देहरादून। धामी सरकार के दूसरे कार्यकाल में नौकरशाही पर नकेल कसने के लिए चलाई जा रही मंत्रियों की मुहिम रंग लाती दिख रही है।
इस दिशा में एक कदम आगे बढ़ते हुए सीएम धामी ने इस मामले में मुख्य सचिव को आदेश दिए है।
धामी ने इसको लेकर एक कमेटी गठित करने के आदेश दिए है।
यह कमेटी अन्य राज्यों में सीआर लिखने के नियमो का अध्ययन करेगी।
सतपाल महाराज लंबे समय से शासन में सचिवों की एसीआर लिखने का अधिकार कैबिनेट मंत्रियों को दिए जाने की।मांग कर रहे थे।
साथ ही राज्य में जिला पंचायत अध्यक्ष को जिलाधिकारी और ब्लॉक प्रमुख को बीडीओ की एसीआर लिखने का अधिकार दिये जाने की पैरवी करते आ रहे हैं।
गुरूवार को चारधाम यात्रा की व्यवस्था को लेकर हुई बैठक के अंत में उन्होने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अवगत कराते हुए बताया कि पूर्व में भी इस प्रकार की व्यवस्था रही है।
महाराज ने कहा कि राज्य में हर स्तर पर जनप्रतिनिधियों को मजबूत किया जाएगा।
उन्होने कहा कि कई बार अधिकारी जनता के प्रति लापरवाह हो जाते हैं।
लिहाजा निर्वाचित जनप्रतिनिधि को अधिकारियों की लापरवाह कार्यप्रणाली पर अंकुश लगाने के लिए अधिकार दिए जाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
ताकि कोई भी अधिकारी विकास कार्यों में लापरवाही न कर सके।



More Stories
खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट
Minister Rekha Arya मामले में 10 सदस्यीय एसआईटी गठित, ऑडियो और दस्तावेजों की होगी फॉरेंसिक जांच
Food Sefty department की विश्वविद्यालय और शिक्षण संस्थानों पर छापेमारी की कार्यवाही