देहरादून— चुनाव से पहले उत्तराखंड में पार्टीयों में आने—जाने का सिलसिला और इससे जुड़ी हुई खबरें अब जोर पकड़ने लगी हैं। ऐसी ही एक खबर इन दिनो लोगों की जुबान पर चढ़ हुई है जिसमें उत्तराखंड कांग्रेस की कदावर नेता और पूर्व विधायक सरिता आर्य को लेकर है जिसमें उनके कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाने की चर्चा गरम हैं। माना यह जा रहा है कि जल्द ही उत्तराखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य भाजपा का दामन थाम सकती हैं। बीती रात उन्होंने प्रदेश भाजपा के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी से मुलाकात की। आपको बता दें कि सरिता आर्य पिछला चुनाव नैनीताल सुरक्षित सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी थी, लेकिन इस बार उनका टिकट कटना तय माना जा रहा है।
उत्तराखंड में चुनाव से ठीक पहले नेताओं का दल बदलने का सिलसिला तेज होता जा रहा है। पूर्व विधायक सरिता आर्य भाजपा में शामिल हो सकती हैं। उन्होंने चुनाव प्रभारी से भी मुलाकात की है। दरअसल, सरिता आर्य कांग्रेस में टिकट की मांग कर रही हैं। बताया ये भी जा रहा है कि आर्य भाजपा हाईकमान के टिकट के पक्के वादे के बाद ही पार्टी को अलविदा कहेंगी। उन्होंने खुद भी ये बात साफ कर दी थी कि कांग्रेस को टिकट देना ही होगा।


More Stories
Uttrakhand में विकास योजनाओं के साथ हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिली गति
Kumbh Mela 2027 का लोगो डिज़ाइन करो इनाम पाओ
Uttrakhand Commercial LPG के लिए तैयार हो गई SOP, कोटा हुआ तय