आम आदमी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। जिसमें गढ़वाल से पांच और कुमाऊं से चार प्रत्याशियों के नामों का एलान किया गया हैl आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने ट्वीट करके यह जानकारी दी हैl उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी अन्य सभी दलों से प्रत्याशी घोषित करने में सबसे आगे निकल चुकी है। पार्टी अब तक कुल 51 प्रत्याशियों के नामों का एलान कर चुकी है। जिनमें से नौ प्रत्याशियों की घोषणा आज आप पार्टी द्वारा की गई है।
इसमें पुरोला से प्रकाश कुमार, देवप्रयाग से उत्तम भंडारी, सहसपुर से भरत सिंह, मसूरी से श्याम बोरा, झबरेड़ा से राजू बिराटिया, डीडीहाट से दीवान सिंह मेहता, लाल कुआं से चंद्रशेखर पांडे, नानकमत्ता से आनंद सिंह राणा और खटीमा से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर को प्रत्याशी घोषित किया है।
उन्होंने कहा कि अन्य बचे 19 नामों की घोषणा भी आम आदमी पार्टी द्वारा जल्दी कर दी जाएगी। ताकि सभी प्रत्याशियों को जनता के बीच जाने का पूरा मौका मिल सके और जनता भी अपने प्रत्याशियों के बारे में जान सके। उन्होंने सभी नौ प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए आगामी चुनाव के लिए डटकर तैयारी करने के निर्देश भी दिए हैं।


More Stories
खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट
Minister Rekha Arya मामले में 10 सदस्यीय एसआईटी गठित, ऑडियो और दस्तावेजों की होगी फॉरेंसिक जांच
Food Sefty department की विश्वविद्यालय और शिक्षण संस्थानों पर छापेमारी की कार्यवाही