राष्ट्रीय मतदाता दिवस SDRF वाहिनी मुख्यालय जौलीग्रांट मे राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर SDRF वाहिनी मुख्यालय जौलीग्रांट मे शपथ ग्रहण समारोह में कोविड मानकों का पालन करते हुए समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को शपथ ग्रहण कराई गई।
हमारा देश भारत विश्व का सबसे बडा लोकतंत्र है और जनता ही इस अनूठे लोकतंत्र की बुनियाद है। प्रत्येक व्यक्ति का वोट ही देश के भविष्य की नींव रखता है और राष्ट्र निमार्ण में अहम भूमिका निभाता है।
इस भूमिका में खरे उतरने हेतु समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन करने व धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ दिलाई गयी।
वाहिनी मुख्यालय के अतिरिक्त राज्यभर में व्यवस्थापित SDRF की समस्त पोस्टों पर भी सभी अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा शपथ ग्रहण की गई।


More Stories
हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी गति, अपर मेलाधिकारी ने संभाला मोर्चा
Uttrakhand Cabinet का बड़ा फैसला -पलायन रोकने को उठाया महत्वपूर्ण कदम
Property News -लैंड फ्रॉड मामलों में देहरादून सबसे आगे, हरिद्वार दूसरे नंबर पर