Khel Mahakumbh in uttrakhand will be start from 31 october
देहरादून: आज प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में खेल महाकुम्भ-2023 की तैयारियों के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
खेल मंत्री ने कहा कि विभाग द्वारा हर साल खेल महाकुम्भ का आयोजन अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में आरंभ किया जाता रहा है
खास खबर बाबा बागेश्वर धाम सरकार का देहरादून में लगेगा दिव्य दरबार
परंतु इस वर्ष अपरिहार्य कारणों से खेल महाकुम्भ-2023 का आयोजन 31 अक्टूबर 2023 से आरम्भ किया जायेगा जो कि दिसम्बर अंत माह तक चलेंगे।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खेल महाकुम्भ-2023 का आयोजन अक्टूबर से दिसम्बर 2023 के अन्त तक पूर्ण किया जायेगा जिसमें प्रतियोगिताओं को न्याय पंचायत, विकास खण्ड, जनपद स्तर तथा राज्य स्तर पर किया जायेगा।
साथ ही खेल मंत्री ने कहा कि खेल महाकुम्भ-2023 के स्थान चयन, मुख्य अतिथि का निर्धारण तथा खेल महाकुम्भ-2023 में आयोजित होने वाले प्रतियोगिताओं के बारे में आगामी कुछ दिनों में होने वाली प्रेस वार्ता के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कर दी जायेगी।
उन्होंने सभी तैयारियां तय समय पर पूर्ण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।


More Stories
कुंती नमन कॉलेज में छात्रों ने उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया होली उत्सव
Pod Texi in Haridwar 21 किलोमीटर के रूट पर बनेंगे 21 स्टेशन
महिला अस्पताल हरिद्वार डीएम के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप