Patanjali Yogpith में तैयार किए जाएंगे IAS- IPS, बाबा रामदेव की बड़ी घोषणा
जाने माने शिक्षाविद् अवध ओझा के साथ मिलकर बाबा रामदेव इस प्रकल्प को आगे बढ़ाएंगे।
हरिद्वार। पतंजलि योगपीठ ने प्रसिद्ध शिक्षक अवध ओझा के साथ मिलकर सिविल सेवा परीक्षा (IAS/IPS) की तैयारी के लिए नया शैक्षणिक अभियान शुरू करने की घोषणा की है।
इस पहल के तहत हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में UPSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी।
Yog Guru Baba Ramdev ने बताया कि देश की सेवा के लिए यहां यह शुरुवात की गई है।
उन्होंने देश के अन्य IPS IAS की पढ़ाई कराने वाले शिक्षण संस्थानों से कम यहां फीस लिए जाने का भी दावा किया है।
बाबा रामदेव ने बताया कि इसके साथ ही अच्छे मार्क्स लाने वाले अभ्यर्थी को स्कॉलरशिप भी दी जाएगी।
बाबा रामदेव ने कहा कि दो साल की इस तैयारी के लिए एक लाख रुपये जबकि बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क ढाई लाख रखा गया है।
इसका उद्देश्य युवाओं को प्रशासनिक सेवाओं के लिए तैयार करना है, जिसमें अवध ओझा की शिक्षण पद्धति और पतंजलि के शैक्षणिक संसाधनों का संयोजन किया जाएगा।
हरिद्वार। योग और आयुर्वेद के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान पतंजलि योगपीठ ने देश के युवाओं के लिए एक नई पहल की घोषणा की है। अब पतंजलि योगपीठ में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) सहित विभिन्न प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। इस महत्वाकांक्षी अभियान के लिए प्रसिद्ध शिक्षक और यूपीएससी मार्गदर्शक अवध ओझा के साथ साझेदारी की गई है।
इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली युवाओं को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है, ताकि वे सिविल सेवा जैसी कठिन परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकें। पतंजलि योगपीठ परिसर में आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का वातावरण विकसित किया जाएगा।
अवध ओझा ने भी इस पहल को देश के युवाओं के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि सही मार्गदर्शन और निरंतर प्रयास से किसी भी पृष्ठभूमि का विद्यार्थी प्रशासनिक सेवाओं में स्थान प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस संयुक्त प्रयास से बड़ी संख्या में युवाओं को लाभ मिलेगा।

More Stories
Haridwar Kumbh 2027 नया उदासीन अखाड़े के दो गुट आमने-सामने
High Speed Nmo train जल्द ही मेरठ से ऋषिकेश तक चलेगी
केदार घाटी में लीद का मुफ्त निस्तारण नहीं, डेढ़ करोड़ खर्च करेगा विभाग